चलती बाइक में फंसी साड़ी, बच्ची समेत गिरी महिला:सिर के बल सड़क पर गिरने से चोट आई, दोनों को MGH रेफर किया

बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर बैठकर मायके जा रही एक महिला की साड़ी अचानक बाइक के चेन व पिछले पहिए में फंस गई। जिससे वह अपनी मासूम बेटी के साथ चलती बाइक से नीचे गिर पड़ी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए एमजी अस्पताल (MGH) में भर्ती कराया गया है। शादी में जा रहा था परिवार ​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, भुंगड़ा निवासी रेखा पत्नी संजय अपनी बेटी खुशी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही बाइक दानपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची, रेखा की साड़ी का पल्लू बाइक की चेन में उलझ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण मां-बेटी संतुलन खो बैठीं और सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। जिससे उसके सिर व शहरी के अन्य हिस्सों में चोंटे आई हैं। उपचार के बाद किया रेफर ​हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। घायल मां-बेटी को पहले स्थानीय दानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार देर शाम को महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *