चलने के तरीके से पकड़ाया चोर:CCTV से खुलासा; फुटेज में लंगड़ाता दिखा, इंदौर में दिनदहाड़े सूने घरों को बनाता था निशाना

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान उसकी चाल के आधार पर की गई। आरोपी संजू उर्फ लंगड़ा भील निवासी शांति नगर पहले भी कई चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है और अपने साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक, जनवरी में आरोपी ने एक सूने घर में चोरी की थी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसमें एक चोर लंगड़ाते हुए नजर आया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरियों की बात कबूल की। पिछले दिनों एरोड्रम क्षेत्र के नरीमन पॉइंट, संगम नगर और वेंकटेश नगर में हुई चोरी की घटनाओं में भी संजू और उसके साथियों का हाथ होने की आशंका है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी के मामलों में भी जानकारी जुटा रही है। होल्कर कॉलेज के कर्मचारी के यहां 5 लाख की चोरी:सोने-चांदी के जेवर समेत कैश ले गए; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *