चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल विवाह की जानकारी दी

चित्तौड़गढ़ | बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जन-जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिलेभर में जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर राहुल सिंह सोलंकी व सरिता मीणा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। उन्होंने बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की। संस्था प्रधान शिवराज झाला, मुकेश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *