पीएम फसल बीमा योजना को लेकर समीक्षा बैठक

चित्तौड़गढ़ | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कवरेज बढ़ाने एवं प्रगति की समीक्षा के लिए कृषि विभाग में बैठक हुई। अग्रणी जिला प्रबंधक सहित जिले के समस्त बैंकर्स उपस्थित रहे। संयुक्त निदेशक कृषि ने सभी बैंकर्स से आह्वान किया कि फसल बीमा की अंतिम तिथि से पूर्व सभी ऋणी किसानों के खातों से प्रीमियम की शत-प्रतिशत डेबिट प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए, ताकि कोई भी किसान योजना से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि फसल बीमा में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में एचडीएफसी एवं आईसीआईसीआई बैंक का सैचुरेशन प्रतिशत कम पाए जाने पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने असंतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए गए कि हर हाल में सभी ऋणी किसानों की बीमा पॉलिसी सुनिश्चित की जाए। फसल बीमा संबंधी जानकारी के लिए किसान कृषक रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 अथवा व्हाट्सएप नंबर 7055514447 पर संपर्क कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *