सुरक्षित प्रसव व स्वस्थ नारी पर संगोष्ठी आयोजित

चित्तौड़गढ़ | जिला अस्पताल में सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक पीएमओ डॉ. दिनेश वैष्णव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिले के विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों की प्रतिनिधि और चिकित्सा स्टाफ शामिल हुए। डॉ. वैष्णव ने सभी संगठनों का स्वागत करते हुए अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी और सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। महिला एवं प्रसव विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने सरकारी योजनाओं व स्त्री रोग विभाग की सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की आवश्यकता बताई। संगोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान, गर्भ संस्कार, पोषण, योग, एनीमिया उपचार, एफसीएम इंजेक्शन, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग और बाल संरक्षण कानूनों पर चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *