भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ राज्य सरकार की फ्री टैबलेट योजना के तहत छात्राओं को दिए गए टेबलेट में सिस्टम अपडेट के बाद शैक्षणिक ऐप्स बंद हो गए हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पीसीसी सदस्य रामेश्वर बैरवा के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान मांगा गया। छात्राओं ने प्रधानाचार्य और शिक्षा अधिकारी तक शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन में बताया गया कि यह मुद्दा सीधे छात्राओं के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा है। एससी-एसटी महासभा संयोजक रतनदेव मोहिल, बैरवा समाज के बाबूलाल बैरवा, रेगर समाज अध्यक्ष जानकीलाल रेगर सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।


