सामाजिक अंकेक्षण के लिए 23 ग्राम पंचायतों में सात को होगी ग्राम सभाएं

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ आगामी 7 जनवरी को जिले के 11 ब्लॉकों की 23 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में मनरेगा योजना और पीएम आवास योजना के तहत 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों के सामने कार्यों की पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी और जनभागीदारी से उनकी जांच-पड़ताल होगी। बीआरपी और ग्राम संसाधन टीम द्वारा पिछले पांच दिनों में स्वीकृत कार्यों, खर्च, मजदूर उपस्थिति और कार्य प्रगति का सत्यापन किया गया। ग्राम सभा में केवल किए गए कार्य ही नहीं, बल्कि स्वीकृत होने के बावजूद अधूरे कार्यों पर भी चर्चा होगी। टीम प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभागों को भेजेगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मनरेगा लोकपाल अभिषेक सोनी ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण या रिपोर्ट से असंतुष्ट ग्रामीण ग्राम सभा में ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन पंचायतों में होंगी सभाएं सात जनवरी को 23 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होगी। इसमें लक्ष्मीपुर, महुड़ा, मुंझवा, निकुंभ, पंडेडा, गरदाना, कन्नौज, धीरजी का खेड़ा, बस्सी, बरनियास, चौकड़ी, बस्सी, चिकसी, बिलोट, गोवालिया, जोजरों का खेड़ा, धमाना, बरदा, बाडी, हरनाथपुरा शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *