धुंध-शीतलहर से सर्दी और चमकेगी, पारा 11.6 डिग्री

बेगूं | क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों, खेतों, बाजारों और रास्तों पर थोड़ी दूर बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों की हेडलाइटें चलानी पड़ी। कोहरे के साथ ठिठुरन भी रही। ओस की बूंदों से पेड़ों के नीचे सड़कें गीली हो गई। लोग दिन में भी अलाव तापते रहे। पारसोली | क्षेत्र में रविवार सुबह घनी धुंध छाई रही। इस दौरान दृश्यता कम रही। हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहन धीमी गति से हेडलाइट जलाकर सफर किया। सुबह 9 बजे के बाद धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी। चित्तौड़गढ़| संडे आज कोल्ड डे बनकर लोगों को ठिठुराता रहा। सुबह से धुंध व कोहरे के साथ सर्द हवाओं से वातावरण में गलन ऐसी जमी कि दोपहर में धूप खिलने के बाद भी इसका असर नहीं निकला। लोग दिनभर गर्म कपड़ों या अंदर दुबके रहे। पिछले 24 घंटे में दिन-रात दोनों तापमान गिरा। रविवार को अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 0.8 डिग्री गिरकर 21.8 और बीती रात न्यूनतम तापमान 1 डिग्री लुढककर 11.6 दर्ज हुआ। कल देर रात बाद से आसमान में धुंध छाने लगी थी। सुबह कोहरा भी बना रहा। हालाकि 7-8 बजे दृश्यता में सुधार हुआ पर दूरी पर धुंध व कोहरे का आगोश बना रहा। दोपहर 12 बजे तक भी धूप नहीं निकली। इसके साथ सर्द हवाओं से गलन महसूस होती रही। लोग दिन में भी अलाव जलाते देखे गए। दोपहर में आसमान साफ होने के बाद भी गलन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह के समय राज्य के कई भागों में घना कोहरा रह सकता है। अगले दो-तीन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने व कुछ भागों में शीतलहर चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में सामान्य से खास बदलाव नहीं आएगा पर कहीं कहीं कोल्ड डे की संभावना है। यानी सर्दी चमकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *