चार दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर शुरू:मिलिट्री अस्पताल में 24 से 28 फरवरी तक होगा इलाज, दिल्ली समेत कई शहरों के डॉक्टर शामिल

मिलिट्री अस्पताल जयपुर में 24 से 28 फरवरी तक चार दिवसीय निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर शुरू हुआ। इसका उद्घाटन आर्मी कमांडर मनिंदर सिंह और सप्ट शक्ति कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष नंदिता जीवन काने ने किया। इस शिविर में दिल्ली, लखनऊ और अन्य सैन्य अस्पतालों से आए विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क सर्जरी और आंखों की जांच की सुविधा देना है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही सर्जरी शिविर में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शामिल है। ये टीम 24 से 28 फरवरी तक चयनित मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी करेगी। ऑपरेशन के बाद मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली लेंस और जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी। 300 से अधिक मरीजों को मिलेगा लाभ इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों की सर्जरी की जाएगी। इसके अलावा 1000 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित उपचार दिया जाएगा। सेना की यह पहल उन परिवारों के लिए मददगार होगी, जो महंगी सर्जरी का खर्च नहीं उठा सकते। मरीजों के ठहरने और खाने-पीने की सुविधा भी मिलिट्री अस्पताल में उपलब्ध कराई गई है। आर्मी कमांडर ने बताया कि यह शिविर समाज के कमजोर तबके के लिए सैन्य अस्पताल की ओर से दी जाने वाली एक महत्वपूर्ण सेवा है। इस तरह के शिविर हर साल आयोजित किए जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को निशुल्क इलाज मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *