जैसलमेर | जिले में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा मिशन मोड में विद्यालयों में विद्यार्थियों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को सीपीआर प्रदान करने की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में सीपीआर के महत्व, उपयोगिता व प्रदान करने की सही विधि के बारे में प्रशिक्षित कर जागरूक किया जा रहा है। आपातकालीन स्थितियों में समय पर सीपीआर प्रदान कर जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिन तक सीपीआर संबंधी प्रशिक्षण अभियान पूरे जिले में संचालित किया जाएगा।


