चित्तौड़गढ़ में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:18 सितंबर से बदल सकता है मौसम; बारिश थमने से बढ़ा तापमान

चित्तौड़गढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश थम चुकी है और अब लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है और गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है। रात में भी गर्मी कम नहीं हो रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पहले जब बारिश हो रही थी तब मौसम ठंडा और आरामदायक था, लेकिन अब जैसे ही बारिश रुकी, गर्मी बढ़ने लगी है। बारिश के रुकते ही 7 से 8 डिग्री की हुई तापमान में बढ़ोतरी दिन का तापमान अब 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और रात का तापमान भी 24.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। पहले बारिश के समय यह तापमान काफी कम था। उस समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक था। अब पूरे राजस्थान से धीरे-धीरे मानसून विदा हो रहा है और चित्तौड़गढ़ में भी बारिश की गतिविधियां रुक गई हैं। पिछले एक हफ्ते से चित्तौड़गढ़ में बारिश नहीं हुई है और मौसम लगातार साफ और शुष्क बना हुआ है। इसी कारण गर्मी का असर और भी ज्यादा महसूस हो रहा है। लोग अब फिर से गर्म मौसम का सामना कर रहे हैं। 18 और 19 सितंबर को हो सकती है बारिश हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में फिर से थोड़ी राहत मिल सकती है। 18 और 19 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादल छा सकते हैं, मेघ गर्जना हो सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर खुले इलाकों में या खेतों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। बरसात होने तक मौसम रहेगा साफ और ड्राई फिलहाल जब तक बारिश नहीं होती, तब तक मौसम गर्म और सूखा बना रहेगा। लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही 18-19 तारीख को बारिश होगी, थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन ज्यादा भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इसलिए चित्तौड़गढ़ के लोग अब मौसम में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। अगर हल्की बारिश होती है तो तापमान थोड़ा कम हो सकता है और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *