चित्रकूट धाम में 13 मार्च को होगा श्रीश्याम बालाजी कीर्तन

भीलवाड़ा | चित्रकूट धाम में आगामी 13 मार्च को श्री श्याम बालाजी कीर्तन महोत्सव होगा। कीर्तन महोत्सव में गायक संजय मित्तल बाबा श्याम और बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुति देंगे। मित्तल के भजनों की धुनें एवं भक्ति से परिपूर्ण शब्द श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगे। इनके साथ गायक अजय शर्मा, माया चौहान व अखिलेश ठाकुर भी प्रस्तुतियां देंगे।कीर्तन के दौरान बाबा श्याम, बालाजी महाराज एवं गणेश भगवान की विशेष आरती, पुष्प वर्षा और सजावट होगी। श्री श्याम बालाजी मित्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजन होगा। समिति सदस्यों ने बताया कि कीर्तन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार, युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे। कीर्तन महोत्सव न केवल धार्मिक आयोजन होगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति, भक्ति और आनंद का अनुपम अवसर भी सिद्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *