भीलवाड़ा | स्पर्श संस्था ने स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पारंपरिक लोक खेल सितौलिया एवं पतंगबाजी के माध्यम से आपसी सद्भाव, सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कच्ची बस्ती के बच्चों को गर्म कपड़े, जूते, कंबल, दरियां तथा तिल-गुड़ की मिठाइयों का वितरण किया। संस्था की अध्यक्षा शेफाली गोयल ने कहा कि लोक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना प्रबल होती है। कार्यक्रम के सफल संचालन में अंजू का विशेष सहयोग रहा, वहीं सामग्री वितरण में शिल्पा भारतिया का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर लाजो, चाहत, मीनू जैन, सुनैना, प्रिया, पूजा कोठारी, सीमा जोशी, निराली मोदी, शिल्पा भारतिया और सोनू अग्रवाल ने सहभागिता निभाई।


