भीलवाड़ा | शहर के आजादनगर सांवरिया बस्ती में हिंदू सम्मेलन रविवार को अग्रसेन मांगलिक भवन में होगा। सुबह 7.30 बजे सेहजानंद आश्रम से प्रभात फेरी और 11.30 बजे सांवरिया मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम स्थल अग्रसेन मांगलिक भवन पर दोपहर 2.30 बजे से संत प्रवचन के बाद भोजन प्रसादी होगी। सवाईभोज नगर रामधाम बस्ती आजाद नगर में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत शनिवार को सकल हिंदू समाज की मौजूदगी में आजाद नगर एफ सेक्टर में महादेव जी के मंदिर के बाहर पोस्टर विमोचन किया। आगामी 25 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।


