चूरू में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम:घना कोहरा छाया, 100 मीटर से कम रही विजिबिलिटी, बर्फीली हवाएं भी चली

चूरू में रविवार सुबह एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया। शहर में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में गर्म कपड़ों में रहे। इस कोहरे से बारानी चने की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। सुबह के समय बर्फीली हवाएं भी चलीं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना है। इसके चलते 1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। कल बारिश के आसार
शर्मा ने यह भी बताया कि 2 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 3 और 4 फरवरी को भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *