चेंबर गौरव दिवस 19 को, पूरे जिले के व्यापारी शामिल होंगे

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई भिलाई चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा 19 दिसंबर को चेम्बर गौरव दिवस” का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सीए बिल्डिंग सिविक सेंटर में होने वाला यह कार्यक्रम चार सत्रों में होगा, जिसमें व्यापार, उद्योग, युवा, महिला उद्यमिता और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और प्रस्तुतियां होंगी। इस संबंध में चेंबर कार्यालय में बैठक रखी गई। अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा और चेयरमैन दिनकर बासोतिया ने बताया कि कार्यक्रम में उद्यमियों-व्यापारियो ं, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ते हुए कार्यक्रम के दौरान विशेष सत्र का आयोजन होगा, जिसमें वे सवाल‑जवाब कर सकेंगे। इस सत्र को चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन संबोधित करेंगे। अन्य सत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने के साथ ही सफल महिला उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा। उद्योग चेंबर अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि तीसरे सत्र में उद्यमियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें उद्योगों और एमएमएमई से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। संयोजक भूपेंद्र नेमा, सीए राजेश, विकास जायसवाल, कुल्दीप लालवानी ने बताया कि युवा उद्यमियों और उद्योग जगत के उल्लेखनीय व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में महिला अध्यक्ष सुमन कनोजे, विकास जायसवाल, सरोजनी पाणिग्रही, शंकर सचदेव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *