खरगोन | शहर के कसरावद रोड के चौड़ीकरण पर नपा द्वारा पांच करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है लेकिन सड़क निर्माण की गति काफी धीमी है। यह आने वाले समय में वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। क्योंकि अब तक यह सड़क तैयार हो जाना थी, लेकिन ठेकेदार ने पहले काम ही शुरू नहीं किया। समय सीमा समाप्त होने पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद ठेकेदार ने ताबड़तोड़ मशीनरी उतारते हुए अब सड़क खोदकर छोड़ दी। जबकि अब तक न पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया है न बिजली के पोल शिफ्ट हो पाए। आगामी दिनों में यहां नवग्रह मेला मैदान में मेला भी लगना है। ऐसे में इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ेगी।


