चैंबर का चुनाव : राजेश सिंह अध्यक्ष, दूसरी बार सचिव बन सकते हैं बबलू वर्मा, राजेश कोषाध्यक्ष व दिलीप उपाध्यक्ष

भास्कर न्यूज | गुमला गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव इस बार भी नहीं हुआ। सर्वसम्मति से टीम लीडर राजेश सिंह अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव पदाधिकारी रमेश कुमार चीनी द्वारा निर्धारित समयावधि में अपने पदाधिकारियों की सूची सौंप दी है। जिसे गुप्त रखा गया है। अब 19 जनवरी को शपथ ग्रहण सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के दौरान स्पष्ट होगा कि इस बार चैंबर में किसे कौन सा दायित्व सौंपा गया है। हालांकि अध्यक्ष द्वारा चयनित पदाधिकारियों में कौन शामिल है और किसे क्या जिम्मेवारी मिली है। यह जानने के लिए चैंबर से जुड़े लोग बेताब है। इसे लेकर चैंबर के अंदरखाने में हलचल मची हुई है, लेकिन स्पष्ट पदाधिकारियों के बारे किसी को जानकारी नहीं है। इधर दैनिक भास्कर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बबलू वर्मा लगातार दूसरी बार चैंबर सचिव बन सकते हैं। वर्तमान कार्यकाल में भी सचिव है। उनके समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें पुन: सचिव बनाए जाने का अनुमान है। इसके अलावे उपाध्यक्ष का दायित्व अभिजीत जायसवाल उर्फ रॉकी और दिलीप गुप्ता संभाल सकते है। जबकि कोषाध्यक्ष राजेश लोहानी, सह सचिव प्रणय साहू और पीआरओ आदित्य गुप्ता का बनना तय माना जा रहा है। बहरहाल अब शपथ ग्रहण के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिलेगी। लेकिन सूत्र इन पदाधिकारियों की पुष्टि कर रहे हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी रमेश कुमार चीनी ने बताया कि राजेश ने चैंबर को सुचारू रूप से चलाने हेतु पदाधिकारियों की सूची सौंप दी है। शपथ ग्रहण 19 को संध्या 7:30 बजे नगर भवन में होगा। पदाधिकारियों की सूची गुप्त रखी गई है। चार साल का केस समाप्त चैंबर के पदाधिकारियों के बीच न्यायालय के माध्यम से चला आ रहा चार साल पुराना विवाद भी गुरुवार को सलट गया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 के चुनाव के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के बाद चुनाव की निष्पक्षता को लेकर उठे सवाल के बाद उस समय के अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार चीनी ने चुनाव पदाधिकारियों में शामिल दामोदर कसेरा, निर्मल गोयल, सत्यनारायण पटेल, हिमांशु केशरी, महेश लाल व पवन अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। बाद में उनके खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। केस सिविल कोर्ट में चल रहा था। जिसपर आपसी सहमति से समझौता किया गया और गुरुवार को केस समाप्त हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *