लसूड़िया क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक चॉकलेट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दिया। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कच्चा माल होने से आग तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझा रही थी, तभी ब्लास्ट हो गया और तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में एसआई सुशील दुबे सहित चार फायर फाइटर घायल हो गए। एसआई सुशील दुबे के अनुसार आग केमको चॉकलेट फैक्टरी में केबल सर्किट के कारण लगी। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा।


