चोरिया करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना| शिवपुरी इलाके में दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुन्दर नगर पुली के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की बाइक (PB-10-EL-4525) बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी अटल नगर, राहों रोड और मनदीप सिंह निवासी आजाद नगर, काली सड़क के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *