चोरी के मामले में पुलिस कर्मी सेवा से बर्खास्त:जांजगीर-चांपा में तीन चोरी के मामलों में शामिल आरक्षक को एसपी ने किया सर्विस से टर्मिनेट

जांजगीर-चांपा जिले में एक पुलिसकर्मी को चोरी के मामलों में शामिल होने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। रक्षितकेंद्र में तैनात आरक्षक शशिकांत कश्यप को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सेवा से हटा दिया है। जांच में पाया गया कि आरक्षक शशिकांत कश्यप तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों में संगठित गिरोह के साथ काम कर रहा था। पुलिस ने 23 मई 2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरक्षक की बर्खास्तगी का आदेश जारी पुलिस विभाग ने इस मामले को सेवा विरोधी आचरण मानते हुए 5 जून 2025 को आरक्षक को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। विभाग का मानना है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा अपराध में शामिल होना पूरे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाता है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में अब कोई छूट नहीं दी जाएगी और शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *