छतरपुर में शनिवार को एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। चार युवक स्कूल की यूनिफॉर्म और बैग लिए छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक छात्र को मुर्गा बनने को बोलते हैं, फिर उसे लात और बेल्ट मारते हैं। युवकों ने छात्र से गाली-गलौज करते हुए माफी मंगवाई और पैर भी पड़वाए। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छात्र से मारपीट का वीडियो पन्ना रोड आजाद चौक के पास मॉडल स्कूल का बताया जा रहा है। जहां एक दोस्त के पुराने विवाद को लेकर एक कक्षा 12वीं के छात्र के साथ चार युवकों ने मुर्गा बनाकर पीट दिया। मारपीट के इस वीडियो में चारों युवक गली-गलौज करते हुए लात घुसों, बेल्ट और डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही मारपीट कर रहे युवकों ने छात्र से विवाद न करने और माफी मांगने के नाम पर पैर भी पडवाएं। वहीं, शनिवार की सुबह वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे का कहना है कि यह वीडियो पुराना है, इसकी जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि यह वीडियो पुराना है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।


