निगम आयुक्त ने पंचकुइया नाला सफाई का काम देखा:बोले- रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण भी होगा; घाट किनारे बने कुएं की होगी सफाई

इंदौर में शनिवार सुबह नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा पंचकुइया नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने नाला सफाई काम को जल्द पूरा करने के लिए कहा। साथ ही नाले किनारे रिटेनिंग वॉल बनाने के साथ ही घाट और आसपास के क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार सौंदर्यीकरण का काम करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान दास बगीची स्थित महाराज से मुलाकात की। महाराज ने निगम द्वारा नाला सफाई के काम को लेकर चर्चा की और सफाई के काम की तारीफ की। आयुक्त ने घाट किनारे बने कुएं की सफाई करने और उस पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, झोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, विवेक जैन और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *