श्योपुर में दांतरदा की सड़क पर जाम की समस्या बढ़ी:वाहनों को साइड लेने में हो रही दिक्कत, जिम्मेदारों का ध्यान नहीं

श्योपुर के एमपी-राजस्थान बॉर्डर से सटे हुए दांतरदा गांव में सड़क निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार ने वाहनों के निकलने के लिए ठीक तरह का डायवर्सन नहीं कराया है। इसके कारण, कार सहित अन्य वाहन आमने-सामने आने वाले वाहनों से साइड लेते समय फंस रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोग घंटों परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। दांतरदा गांव की सड़क पर जाम की समस्या बढ़ी नेशनल हाईवे के निर्माण के कारण हाईवे को गांव के बाहर बाइपास से निकाला जा रहा है। साथ ही दांतरदा गांव के बीचो-बीच से होकर गुजर रही पुरानी सड़क को भी नया बनाया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा डायवर्सन नहीं कराया गया है, जिससे सड़क निर्माण कार्य के दौरान बनी आदी सड़क पर वाहनों को साइड लेने में परेशानी हो रही है। इस कारण जब दो वाहन आमने-सामने आते हैं, तो जाम लग जाता है और गाड़ियां फंस जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इनका क्या कहना है श्योपुर निवासी नवदीप गुर्जर ने बताया कि वह सवाई माधोपुर जा रहे थे। दांतरदा गांव में सड़क निर्माण के कारण उनकी गाड़ी साइड लेते समय गड्ढे में फंस गई। ठेकेदार ने डायवर्सन नहीं कराया, जिसके कारण ऐसी स्थिति बनी। इसके चलते काफी देर तक जाम लगा और अन्य लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *