मैहर। जिला शिक्षा अधिकारी (सतना/मैहर) ने औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलो में खामियां मिलने पर 3 प्राचार्यो को शोकॉज जारी किया है। नोटिस जारी कर इन प्राचार्यो से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ टीपी सिंह के आकास्मिक निरीक्षण के दौरान मैहर की शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल इटमा और धतूरा एवं हाई स्कूल पोड़ी में कई खामियां मिली। अर्धवार्षिक परीक्षा के समय इन स्कूलों में कुछ शिक्षक गायब मिले। डीईओ ने बताया कि जिन शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी नही लगी थी वे अनुपस्थित पाए गए। जबकि उनसे स्कूल के अन्य काम लेने चाहिए थे। डीईओ ने तीनो स्कूलो के प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी कर भविष्य में इस तरह की गलती न हो, की नसीहत भी दी है।


