डौंडी| स्थानीय विवेकानंद हाई स्कूल में ओजोन परत की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला के रूप में पेड़ की आकृति बनाकर एक अनूठा संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण, संरक्षण और नागरिकों की पर्यावरणीय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर संस्था प्रमुख ने विद्यार्थियों और समस्त नागरिकों से प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संस्था प्रमुख एसआर यादव ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसे समाज के हर वर्ग को अपनाना चाहिए। इस दौरान शिक्षक एचके लेनपांडे, नेमीचंद, ममता, रानू, तोमिन, कविता, निधि, टेश्वरी, निशा, शालिनी, दिनेश्वरी, कविता प्रधान, भुवनेश्वरी आदि मौजूद थे।


