छात्र उपस्थिति कम मिलने पर दो बीआरसी को नोटिस

मुरैना | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा के दौरान मुरैना ब्लॉक में छात्रों की उपस्थिति 39% तथा जौरा में 44% पाए जाने पर जिला सीईओ ने नाराजगी जताई। न्यूनतम 60% उपस्थिति सुनिश्चित न होने पर मुरैना और जौरा के बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में सभी एडीओ व पीसीओ को 10 जनवरी तक लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे को गंभीरता व पारदर्शिता से करने को कहा गया। बैठक में एनआरएलएम, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *