9.97 करोड़ से संवर रहा छोटा तालाब

सागर| लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण के बाद अब छोटे तालाब को भी नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 9.97 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का काम अक्टूबर 2026 तक पूर्ण होगा। 2.8 किलोमीटर क्षेत्र में यह तालाब फैला हुआ है। कंसल्टेंट अनुराग सोनी के अनुसार फिलहाल तालाब के चारों ओर पिचिंग का काम जारी है। परियोजना में छोटे तालाब के चारों कॉर्नर सहित वॉकिंग एरिया में 13 राजस्थानी छतरियों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही चारों कॉर्नर पर 13 फीट ऊंचे लाल पत्थर के 30 खंभे लगाए जाएंगे, जिन पर पंखा, लाइट और कपड़े लगे होंगे, जो हवा में मशाल की तरह नजर आएंगे। इसके अलावा तिराहे की ओर भव्य गेट, तालाब की बाहरी दीवार से लगकर 1 मीटर चौड़ा प्लांटेशन एरिया बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए 1.02 किमी लंबा टॉय ट्रेन ट्रैक बनेगा। 1.2 मीटर चौड़ा वॉकिंग पाथवे बन रहा है। तालाब की ओर लोहे की रेलिंग भी लगाई जाएगी। फोटो | मनुज नामदेव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *