जनकपुर में दबिश, आरोपी परिवार सहित घर छोड़ भागे

भास्कर संवाददाता । मुरैना ग्वालियर पुलिस पर फायरिंग और शहर के बिस्मिल नगर में हुई फायरिंग की घटनाओं में फरार सात आरोपियों को पकड़ने मुरैना पुलिस ने शनिवार को जनकपुर गांव में बड़े स्तर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। क्राइम प्रभारी ओपी राउत के नेतृत्व में छह वाहनों में सवार करीब 25 पुलिसकर्मी जनकपुर गांव पहुंचे। टीम ने आरोपियों के घरों में एक के बाद एक छापेमारी की। घरों में आरोपी नहीं मिलने पर पुलिस ने आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। जब पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा, तो एक आरोपी के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को पुलिस जब्त कर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व जनकपुर निवासी शातिर भानू गुर्जर ने 1 जनवरी को शहर के बिस्मिल नगर में एक घर के बाहर कई राउंड फायर किए थे। घटना के बाद बाइक से आए आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वहीं, करीब एक माह पूर्व ग्वालियर पुलिस पर फायरिंग के मामले में भी अब तक 10 आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस मामले में कुल 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिनमें से दो आरोपी कोर्ट में सरेंडर के दौरान गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के घर में तलाशी लेती पुलिस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *