छात्र बोले- नियमित क्लासेज नहीं लगतीं, पढ़ाई का माहौल नहीं:सिंगरौली में सरकारी हाई स्कूल मलगो के प्राचार्य पर मनमानी, गाली-गलौज का आरोप

सिंगरौली के चितरंगी विकासखंड स्थित सरकारी हाई स्कूल मलगो के छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है कि स्कूल में नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं और पढ़ाई का माहौल नहीं है। बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार कक्षा 10वीं के छात्र अनूप कुमार ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य ही अंग्रेजी विषय पढ़ाते हैं, लेकिन वे कक्षाएं नहीं लेते। छात्र ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन अंग्रेजी की पढ़ाई ठीक से नहीं हो रही, जिससे उन्हें पास होने की चिंता सता रही है। एक छात्रा मधु सिंह ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए सुविधाएं दे रही है, लेकिन स्कूल में लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रभारी प्राचार्य पर क्लास न लेने, गाली-गलौज का आरोप छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य समय पर स्कूल नहीं आते, गाली-गलौज करते हैं और छात्रों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी नहीं किया जाता। छात्रों के अनुसार, इस संबंध में 14 और 31 अक्टूबर को भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डीईओ बोले-कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी एस बी सिंह ने बताया कि शिकायत की विस्तृत जांच पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *