मंदसौर कलेक्टर बोलीं- पेंशन रोकी तो होगी कार्रवाई:जिला स्तरीय जनसुनवाई में 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं

मंदसौर में जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग एवं जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने कुल 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी अधिकृत कारण के किसी भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी की पेंशन नहीं रोकी जाए। पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की फाइल अथवा कैश किसी भी विभाग में लंबित नहीं रहना चाहिए। पेंशन रोकने या अनावश्यक विलंब करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अदिति गर्ग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपील की कि यदि उनकी पेंशन रोकी जाती है, तो वे तुरंत जिला स्तरीय जनसुनवाई में शिकायत करें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मुआवजे के आवेदन पर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए और कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से परेशान न हो। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को न्याय दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई में आए विभिन्न प्रकरणों पर त्वरित निर्देश जारी किए गए। भानपुरा निवासी लक्ष्मीबाई द्वारा डूब क्षेत्र की कृषि भूमि के मुआवजे के आवेदन पर तहसीलदार भानपुरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ढाबला निवासी भारत सिंह द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृति के आवेदन पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दलोदा रेल निवासी मांगीलाल द्वारा भूमि रकबा सुधार के आवेदन पर तहसीलदार दलोदा को शीघ्र कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। इसके अलावा जनसुनवाई में वृद्धा पेंशन, पीएम आवास की राशि स्वीकृति, बिजली बिल की राशि कम कराने, सीमांकन, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने, अतिक्रमण हटवाने तथा भूमि से बंधक हटवाने सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित और प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *