छिंदवाड़ा जिले में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला आज से:सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के लिए लगेगा पंजीयन शिविर

छिंदवाड़ा जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में आज (शुक्रवार) से 17 दिसंबर तक विकासखंड स्तरीय रोजगार पंजीयन शिविरों की श्रृंखला शुरू हो गई है। म.​प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक रेखा अहिरवार ने बताया कि कैप्शन सर्विस लिमिटेड, हैदराबाद के सहयोग से यह विशेष रोजगार पंजीयन अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए युवाओं का पंजीयन किया जाएगा। अहिरवार ने बताया कि शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखंडों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। पूरे शिविर का व्यय कैप्शन सर्विस लिमिटेड द्वारा वहन किया जाएगा। इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी सूरजभान वीणा से मोबाइल नंबर 9059008870 पर संपर्क कर सकते हैं। विकासखंडवार रोजगार शिविर का कार्यक्रम 5 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष अमरवाड़ा 6 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष हर्रई 8 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष चौरई 9 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष मोहखेड़ 10 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष बिछुआ 11 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष परासिया 12 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष तामिया 13 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष जामई 15 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष सौंसर 16 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष पांढुर्णा 17 दिसंबर – जनपद पंचायत सभाकक्ष छिंदवाड़ा योग्यता और आयु सीमा
• सिक्योरिटी गार्ड – 8वीं/10वीं पास, ऊंचाई 165 सेमी, आयु 18 से 40 वर्ष
• सिक्योरिटी सुपरवाइजर – स्नातक, एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट, ऊंचाई 172 सेमी, आयु 30 से 40 वर्ष जिला परियोजना प्रबंधक ने सभी विकासखंड प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार ग्राम संगठनों और समूहों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा रोजगार के इस अवसर का लाभ ले सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *