छिंदवाड़ा में जहरीली मिठाई कांड में साजिश का शक:2 की मौत के बाद युवती नागपुर रेफर; बहन बोली- ससुराल वालों से विवाद चल रहा था

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई संदिग्ध मिठाई खाने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार (13 जनवरी) को इलाज के दौरान सुंदर लाल कथूरिया (72) ने दम तोड़ दिया। इससे पहले पीएचई विभाग के एक गार्ड की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर हालत में युवती खुशबू खरेटवार (27) को नागपुर रेफर किया गया है। मामले में अब साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित युवती खुशबू खरेटवार (27 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार देर शाम उसे छिंदवाड़ा से नागपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, एक अन्य महिला पीड़िता की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। खुशबू की बहन मुस्कान खरे ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। मुस्कान के अनुसार, “खुशबू का ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके बाद वह पिछले एक माह से मायके में रह रही थी।” इसी दौरान यह घटना हुई, जिससे परिजनों को साजिश की आशंका है। बुजुर्ग और गार्ड की हो चुकी है मौत इस मामले में कुल चार लोग शिकार हुए थे। पीएचई विभाग में पदस्थ एक गार्ड की पहले ही इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। मंगलवार को सुंदर लाल कथूरिया (72 वर्ष) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या दो हो गई है। लावारिस थैली में रखी थी मिठाई घटनाक्रम के अनुसार, पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिठाई से भरी थैली छोड़ दी गई थी। काफी देर तक जब कोई थैली लेने नहीं आया, तो वहां मौजूद लोगों ने मिठाई खा ली। मिठाई खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। होटल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के अनुसार, फूड सैंपल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से दूसरी मौत छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई संदिग्ध मिठाई खाने से हुई फूड पॉइजनिंग से एक और मौत हो गई। मंगलवार (13 जनवरी) को इलाज के दौरान सुंदर लाल कथूरिया (72) ने दम तोड़ दिया। इससे पहले पीएचई विभाग के गार्ड की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है…पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *