छिंदवाड़ा में ट्रक के नीचे दबी स्कूटी और बाइक:टोचन के दौरान बेल्ट खुला, स्कूटी सवार ने कूदकर बचाई जान

छिंदवाड़ा के परासिया न्यूटन क्षेत्र में शनि मंदिर के पास घाट पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टोचन कर ले जाए जा रहे ट्रक का बेल्ट अचानक खुल गया, जिससे ट्रक रिवर्स होकर पीछे की ओर आने लगा। इसी दौरान पीछे से गुजर रही एक स्कूटी और एक होंडा शाइन ट्रक के नीचे दब गईं। हालात भांपते ही दोनों दोपहिया वाहनों के सवारों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने गाड़ियां मौके पर ही छोड़ दीं और दूसरी ओर कूद गए। इससे उनकी जान बच गई। हालांकि स्कूटी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
ढलान पर टोचन के दौरान लुढ़का ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट पर ट्रक को टोचन कर ले जाया जा रहा था। सड़क ढलान पर होने के कारण जैसे ही बेल्ट खुला, ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। पीछे चल रहे दोनों युवक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रक उनकी ओर आ गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि किसी को शारीरिक चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *