जंगल में आग की घटनाओं को रोकने किया जागरूक

शंकरगढ़ | वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्राधिकारी शंकरगढ़ ने अग्नि सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य वनों में आग की घटनाओं को रोकना और वन संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तीला साय, अमीन साय, प्रभु भगत, पंचायत सचिव अंबुज यादव सहित वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, अग्नि प्रहरी व वन विभाग के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यशाला में वन परिक्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों को वनों में अवैध कटाई नहीं करने, जानबूझकर आग नहीं लगाने और आग लगने की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। उन्होंने बताया कि वनों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और समय पर सूचना मिलने से बड़े नुकसान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा उपायों, सतर्कता और सहयोग पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *