जगन्नाथ मंदिर परिसर में सुभद्रा महिला मंडल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे, भोजन भी कराया

बिश्रामपुर | रविवार को बिश्रामपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में सुभद्रा महिला मंडल के सदस्यों द्वारा सामाजिक सेवा का उदाहरण पेश किया गया। महिला मंडल ने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए और मंदिर परिसर में उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर मंडल की सदस्यों ने जरूरतमंदों के साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया और उन्हें बताया कि किस प्रकार स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। मंडल की अध्यक्ष दीप्ति स्वाई ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा के उद्देश्य से मंडल निरंतर सेवा कार्य कर रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग को सम्मान का अनुभव हो और उनकी आवश्यकताओं को यथासंभव पूरा किया जा सके। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, कोषाध्यक्ष गीता स्वाई, सचिव अनुराधा प्रधान सहित लीलावती स्वाई, मीरा महापात्र, मंजू स्वाई, प्रभासिनी नायक, रीता त्रिपाठी, नीलाद्री साहू, संगीता त्रिपाठी, ममता सेठी, रीता, ससमिता स्वाई, स्मिता कहर, प्रियंका देवरी, दीपा, तुकुनि स्वाई, मिनी, नीतू केशरवानी, बसंती स्वाई उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *