जगराओं में आईलेट्स स्टूडेंट पर हमला:कार सवार 6 युवकों ने रॉड से की पिटाई, कुछ दिन पहले हुई थी बहसबाजी

लुधियाना में जगराओं के रायकोट रोड स्थित आईलेट्स सेंटर के बाहर कार सवार युवकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। कार सवार बदमाशों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्र की पहचान अगवाड़ गुजरा निवासी मनजोत सिंह के रूप में हुई है। मनजोत के अनुसार, कुछ दिन पहले सेंटर में एक साथी छात्र से उसकी बहस हो गई थी। सेंटर संचालकों ने दोनों का समझौता करवा दिया था। इसके बाद वह छात्र कई दिनों तक सेंटर नहीं आया। घटना उस समय हुई जब मनजोत टेस्ट देकर घर जा रहा था। रायकोट रोड पर उस छात्र और उसके साथियों ने मनजोत को घेर लिया। पहले एक युवक ने आकर मनजोत के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। खुद फसा देख मनजोत अपनी जान बचाने के लिये दूसरी तरफ भागा। जान बचाकर भागा तो दूसरे युवकों ने पकड़ा लेकिन उसे दूसरी तरफ खड़े उसके साथियों ने पकड़ लिया। इस दौरान कार से उतरे युवकों ने रॉड और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल मनजोत को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सिटी के एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल युवक के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *