फाजिल्का में घर में लगी आग:फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से हादसा, फर्नीचर समेत सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

फाजिल्का की राधा स्वामी कॉलोनी में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई l आग इतनी भयानक थी कि कुछ समय में फैली आग ने मकान में पड़े फ्रिज, पंखे व फर्नीचर सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया l जिस वजह से लाखों का नुकसान हो गया l हालांकि सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई तो मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया l जानकारी देते हुए मोहल्ला वासियों ने बताया कि राधा स्वामी कालोनी की गली नंबर 12 में फ्रिज से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में आग लग गई l जिस वजह से फ्रिज, पंखे व अन्य सामान जलकर राख हो गया l हालांकि मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया l गलियों में लटक रही तारों से फायर विभाग को परेशानी मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी जग्गा राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह राधा स्वामी कॉलोनी में पहुंचे जहां पर रास्ते में वाहनों और गलियों में लटक रही बिजली की तारों की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा l नुकसान होने से बचा लिया गया लेकिन वह मौके पर पहुंचे और कुछ समय में आग पर काबू पा लिया गया l उन्होंने बताया कि दो फ्रिज व अन्य सामान जल गया है l काफी नुकसान हुआ है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रहा l लेकिन आग लगे घर पर काबू पा लिया गया और काफी हद तक नुकसान होने से बचा लिया गया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *