जगराओं में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह सुबह घर से काम के लिए निकली, लेकिन पार्लर नहीं पहुंची। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की मां घरेलू काम के लिए उसे बुलाने पार्लर पहुंची। वहां पता चला कि उनकी बेटी काम पर नहीं आई। इसके बाद परिवार ने आस-पास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि किसी युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आज मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


