मोगा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत, पति गंभीर घायल, गांव लौटते समय हादसा

पंजाब के मोगा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी दी, जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। गांव महिणा के रहने वाले दंपती रायकोट से अपने गांव लौट रहे थे। किली चाहला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (PB 29 AE 0186) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बलजीत कौर और उनके पति बूटा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बलजीत कौर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बूटा सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई रघुविंदर प्रसाद के अनुसार, मृतका के बेटे गुरसेवक सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *