जनप्रतिनिधियों ने किया केयर फॉर ऑटिज्म फाउंडेशन का दौरा

भास्कर न्यूज | जालंधर केयर फॉर ऑटिज्म फाउंडेशन में शनिवार को शहर के जनप्रतिनिधियों ने दौरा किया। इस विशेष अवसर पर मेयर विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों और वाइस चेयरमैन स्माल स्केल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन दिनेश ढल्ल उपस्थित रहे। तीनों अतिथियों ने फाउंडेशन में मौजूद सभी बच्चों, स्टाफ एवं उपस्थित अभिभावकों से मुलाकात की और फाउंडेशन द्वारा दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थेरेपी रूम, क्लासरूम्स, सेंसरी ज़ोन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट, स्पीच थेरेपी डिवीज़न, बिहेवियर थेरैपी, स्पेशल एजुकेशन ज़ोन, पेरेंट्स काउंसलिंग एरिया व डाइट थेरेपी सेक्शन का दौरा किया और व्यक्तिगत रूप से इन सेवाओं के संचालन की जानकारी प्राप्त की। मेयर विनीत धीर ने कहा फाउंडेशन की ओर से दी जा रही समर्पित सेवाएं समाज के लिए अत्यंत मूल्यवान हैं। फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर रघु बहल ने कहा हमारा लक्ष्य केवल थेरेपी देना नहीं, बल्कि इन बच्चों के जीवन में बदलाव लाना है ताकि वे सम्मानपूर्वक समाज का हिस्सा बन सकें। रघु बहल ने कहा कि माता-पिता ही असली थैरेपिस्ट होते हैं, और हम केवल मार्गदर्शक। फाउंडेशन में मौजूद मेयर के साथ बलबीर सिंह ढिल्लों, दिनेश ढल्ल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *