जनवरी में फिर पारा 100 पार, बादल छाने से चढ़ा तापमान

दो दिन लगातार आसमान साफ रहने के कारण सर्दी से जो ​आंशिक राहत मिली थी वो दिन में शुक्रवार को बादलों के कारण छिन गया। सुबह से आ रहे बादलों की वजह से दिन में धूप का तीखापन कमजोर होने से सर्दी का पांव पसारने का मौका फिर मिल गया। दरअसल रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। अचानक बढ़े तापमान की वजह के पीछे रात में छाए बादल हैं। बादलों के कारण रात में तापमान इसलिए बढ़ता क्योंकि नमी और ओस जमीन पर नहीं आ पाती। मगर यही बादल दिन का तापमान गिरा देते हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद दिन में बादलों के डेरों ने धूप का मिजाज हलका कर दिया। दिनभर धूप और छांव के बीच लुका छुपी का खेल चला। बादलों की ओट को चीरते हुए जैसे-तैसे धूप निकलने की कोशिश करती वैसे ही बादल वापस सूरज को ढक देते। वजह से जो धूप निकली भी उसमें तीखापन कम होने से दिन में ठंडक का अहसास कम हुआ। हालांकि संकेत ये भी है कि ये बादल ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। इसलिए न्यूनतम तामपान में एक से दो डिग्री की वापस गिरावट होने के साथ ही दिन में भी गिरावट हो सकती है। 22 को विक्षोभ, बूंदाबांदी के आसार: 22 जनवरी को मौसम एक बार वापस करवट बदल सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि एक कमजोर विक्षोभ से 22 को फिर से बादलवाही होने के साथ ही बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसलिए एक बार तापमान बढ़कर वापस 25 जनवरी के आसपास कम होने के आसार हैं। कुल मिलाकर जनवरी के अंत तक सर्दी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी तो रहेगा मगर ठिठुरन जैसे हालात बनने के आसार कम ही हैं। आगामी 6 दिन का पारा तारीख दिन रात 17 जनवरी 240 90 18 जनवरी 220 90 19 जनवरी 210 90 20 जनवरी 220 90 21 जनवरी 230 90 22 जनवरी 240 100

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *