जन्म शताब्दी समारोह : जिले से कर रहे सहभागिता

बड़वानी | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखंड दीप प्राकट्य शताब्दी व माताजी की जन्म शताब्दी पर 19 से 24 जनवरी तक हरिद्वार में शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में युग निर्माण व मानवता उत्थान के संकल्प के साथ देश‑विदेश से हजारों परिजन सहभागिता करेंगे। बड़वानी जिले से 1230 भाई‑बहन इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। इनमें 800 परिजन 17 जनवरी को रेल से और ग्रामीण अंचल के आदिवासी भाई‑बहनों ने प्रस्थान किया। ज्योति कलश यात्रा के आगमन पर शांतिकुंज में महिला मंडल ने बैंड की धुन व शंखनाद के साथ स्वागत किया। आयोजन स्थल पर डॉ. चिन्मय पंड्या ने मीडिया सेंटर, अस्पताल, भोजनशाला, अतिथि कक्ष एवं विभिन्न नगरों की शुरुआत की। यह आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि उद्देश्यपूर्ण प्रयोजन है, जिसमें विचार‑प्रेरक सत्र, संगठन बैठकें, कार्यशालाएं, युग निर्माण योजना की अवधारणा व आगामी 24 वर्षीय रचनात्मक आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। जिला समन्वयक महेंद्र भावसार व उनकी टीम की ओर से परिजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *