जबलपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन:जिला चिकित्सालय के सामने झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की

जबलपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या और समय पर उपचार न मिलने की समस्याओं के विरोध में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी नेता घनश्याम पटेल ने किया। घनश्याम पटेल ने आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे हैं जिनके पास कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं है। उन्होंने कहा कि इन ‘झोलाछाप डॉक्टरों’ के पास न तो उचित योग्यता है और न सही उपचार का ज्ञान, जिससे कई मरीज गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। पटेल ने जिला चिकित्सालय के मुख्य अधिकारी संजय मिश्रा पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में योग्य और डिग्रीधारी डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विधानसभा के सामने आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *