जमकर डांस किया…सोया, फिर नहीं उठा:कार्डियक अरेस्ट से मौत; मसूरी में गर्लफ्रेंड-दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था भोपाल का इंजीनियर

भोपाल के 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रविवार को शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। हर्ष बिजौरे अपनी बड़ी बहन के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। वह करीब तीन साल से दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था। नए साल में वह अपने दोस्त और दो महिला मित्रों के साथ मसूरी घूमने गया था। वहां बर्थडे पार्टी के बाद अपने रूम में सोया और फिर सुबह नहीं उठा। पिता जितेंद्र बिजौरे रानी कमलापति स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन डिपार्टमेंट में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि दिसंबर महीने में हर्ष ने जॉब से रिजाइन दे दिया था। नए साल में नई जॉब करने का संकल्प उसने पहले से ले रखा था। 30 दिसंबर तक उसने नौकरी की। 1 जनवरी को कंपनी में साथ काम करने वाली महिला मित्रों और एक युवक के साथ मसूरी घूमने गया था। पिता ने कहा- हमारी हर रोज ही बात होती थी, वह मुझसे कुछ नहीं छिपाता था। उसने कहा था पापा लौटने के बाद नई जॉब सर्च करूंगा। अचानक हर्ष की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि परिवार को उसकी मौत पर किसी प्रकार का संदेह नहीं है। पुलिस को तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी
3 जनवरी 2026 को करीब 10:54 बजे एमडीटी-112 के जरिए सूचना मिली कि मसूरी के होम स्टे “Zen Den”, पेट्रोल पंप के पास, मसूरी झील के रूम नंबर-102 में ठहरे एक युवक की तबीयत खराब है। उसका शरीर अकड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बार्लोगंज चौकी प्रभारी स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस की मेडिकल टीम पहले से मौजूद थी। युवक को परीक्षण के बाद मृत घोषित किया गया। दोस्त विशाल ने दी थी पुलिस को सूचना
मसूरी पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हर्ष बिजौरे विशाल कुमार, स्वाति और भावना वर्मा के साथ 1 जनवरी 2026 को मसूरी आया था। दोस्त भावना वर्मा का जन्मदिन था, जिसे सभी ने साथ में मनाया। बर्थडे पार्टी के बाद हर्ष रात करीब 11 बजे अपने रूम नंबर–102 में सोने चला गया था। अगले दिन 3 जनवरी की सुबह दोस्त विशाल नाश्ता लेकर उसे उठाने उसके कमरे में गया, तो पाया कि हर्ष की बॉडी ठंडी पड़ी थी और कोई हलचल नहीं थी। विशाल ने इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी थी। ये खबरें भी पढ़ें…
इंदौर के कारोबारी की कार्डियक अरेस्ट से बाली में मौत
इसी तरह की घटना सितंबर 2025 में इंदौर के कारोबारी के साथ हुई थी। कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत इंडोनेशिया के बाली में हुई थी। वे पत्नी के साथ घूमने गए थे। दिसंबर 2024 में शादी के बाद पत्नी के साथ उनकी यह पहली ट्रिप थी। पढ़ें पूरी खबर… 2. महिला संगीत में डांस कर रही युवती की मौत पिछले साल विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *