जमशेदपुर में बारिश से गिरा मिट्टी का घर:5 साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के मुकुंदासाईं गांव में बीती रात भारी बारिश के कारण एक मिट्टी का घर ढह गया। इस हादसे में पांच वर्षीय बच्ची बिमला सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबा हटाकर बच्ची और उसकी मां को बाहर निकाला बारिश के कारण दीवार पहले से कमजोर हो चुकी थी। रात में अचानक दीवार गिर गई और बच्ची मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्ची और उसकी मां को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्ची बिमला की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा और कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राहत और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मजबूरी में कच्चे और जर्जर मकान में रहना पड़ा स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लिए कई बार आवेदन दिया था। लेकिन अब तक कोई पक्का मकान उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरी में कच्चे और जर्जर मकान में रहना पड़ा। BDO अरुण मुंडा ने कहा कि वे मामले की जांच करवाएंगे। अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को अब हर हाल में जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ देना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *