जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, नदी-झरने जमे:राजस्थान में भी तापमान 1°C पहुंचा; मध्यप्रदेश में बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठिठुरन

पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। सीकर के फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव चलने का अनुमान जताया है। वहीं मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। मौसम एक्सपर्ट की माने तो दिसंबर में प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं चलेंगी। जनवरी में यह 20 से 22 दिन तक चल सकती है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पारा शून्यू से नीचे चला गया है। नदी और झरने जम गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कोल्ड वेव और कोहरे छाया रहा। राज्य के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री तक गिर गया है। राज्यों से मौसम की 2 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *