जयपुर में सिविल लाइंस से सबसे ज्यादा वोटर्स का पलायन:एक साल में 15 प्रतिशत वोटर्स ने छोड़ा विधानसभा क्षेत्र; सांगानेर-विद्याधर नगर से 10 फीसदी शिफ्ट

राजस्थान में हुई SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है। राजधानी जयपुर के 17 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे चार क्षेत्र हैं, जहां 10 फीसदी से ज्यादा वोटर्स पलायन (परमानेंट शिफ्ट) हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा सिविल लाइंस एरिया के वोटर्स शिफ्ट हुए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से कुल वोटर्स के 15.43 फीसदी वोटर्स दूसरे विधानसभा क्षेत्र में चले गए हैं। वहीं सांगानेर, आदर्श नगर, विद्याधर नगर, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 10 फीसदी या उससे ज्यादा वोटर्स का पलायन हुआ है। जिला निर्वाचन शाखा से जारी रिपोर्ट के अनुसार सिविल लाइंस एरिया में SIR से पहले 2 लाख 49 हजार 187 वोटर्स थे, लेकिन SIR प्रक्रिया के बाद यहां 38 हजार 446 वोटर्स शिफ्ट हो गए। ये वोटर्स जनवरी से दिसंबर के बीच शिफ्ट हुए हैं। ग्रामीण एरिया में क्षेत्रों में 4 फीसदी से भी कम पलायन
जिला निर्वाचन शाखा की रिपोर्ट के अनुसार वोटर्स का पलायन शहरी क्षेत्र में आ रही विधानसभा में ज्यादा हुआ है। जबकि ग्रामीण एरिया में आ रही विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स का पलायन 4 फीसदी से भी कम हुआ है। सबसे कम वोटर्स का पलायन बस्सी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहां 0.5 फीसदी वोटर्स ही शिफ्ट हुए हैं। बस्सी में SIR से पहले वोटर्स की संख्या 2 लाख 37 हजार 793 थी, जिनमें से 1187 वोटर्स ही दूसरे एरिया में शिफ्ट हुए हैं। इसके अलावा चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 1.23 फीसदी, चौमूं से 1.37 फीसदी, दूदू से 1.97 फीसदी, फुलेरा से 2.30 फीसदी, शाहपुरा से 2.46 फीसदी, जमवारामगढ़ से 3.89 और आमेर से 3.63 फीसदी वोटर्स शिफ्ट हुए हैं। जयपुर जिले में विधानसभावार स्थिति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *