जयपुर में स्कूल की फेयरवेल पार्टी में मारपीट, VIDEO:एसएमएस स्कूल मैनेजमेंट बोला- 11वीं में फेल होने वाले पूर्व छात्रों ने की पिटाई

जयपुर के एसएमएस स्कूल में फेयरवेल के दौरान छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक स्कूल के छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामला एसएमएस स्कूल में क्लास 12वीं की फेयरवेल पार्टी का है। वीडियो सामने आने के बाद एसएमएस स्कूल मैनेजमेंट ने बताया- यह वीडियो 28 दिसम्बर का है। एसएमएस स्कूल की 12वीं क्लास पास करने वाले छात्रों का फेयरवेल कार्यक्रम जय क्लब में चल रहा था। इसी दौरान 11वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्र जिन्हें स्कूल ने निकाल दिया था। वह जबरन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट 12वीं क्लास के हैड बॉय के साथ हुई है। जिससे इन छात्रों को फेयरवेल में आने की परमिशन मांगी। उसने टोका तो बाहर से आए छात्र गुस्सा हुए और मारपीट शुरू कर दी थी। कार्यक्रम छोड़कर चले गए छात्र अचानक हुई मारपीट के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी। मारपीट देख कर कुछ छात्र कार्यक्रम छोड़ कर चले गए थे। हैड बॉय के साथ हुई मारपीट की जानकारी उनके परिजनों को दी गई, लेकिन इनकी ओर से कोई शिकायत स्कूल को नहीं दी गई। न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पार्टी से स्कूल का कोई संबंध होने से मना किया स्कूल मैनेजमेंट ने बताया- इस पार्टी में स्कूल प्रबंधन शामिल नहीं था। न ही स्कूल का कोई स्टाफ इसमें था। यह पार्टी स्कूल के 12 कक्षा पास करने वाले छात्रों ने अपने स्तर पर रखी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *