जयवंती हॉक्सर की पुण्यतिथि मनाई

भास्कर संवाददाता | बैतूल शहर के पीएमश्री जेएच कॉलेज में शनिवार को दानदात्री मां जयवंती हक्सर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान और प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे मौजूद थे। अटल सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने- अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों विजय माहोरे, ज्योति सातपुते, साधना बाछड, रश्मि देशमुख, अजय भुसुमकर, प्राची प्रजापति, शिवा बेले, प्राची दोड़ेके को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। युवा उत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित माइम एवं अम्मा नाटक का मंचन किया। इस मौके पर डीडी उइके ने अपने कहा कि पूरा जिला मां जयवंती का हमेशा ऋणी रहेगा। मोहन नागर ने कहा कि मां जयवंती ने जिले में शिक्षा की ऐसी अलख जगाई जो आज तक जल रही है। इस अवसर पर घनश्याम मदान ने विद्यार्थियों और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मीनाक्षी चौबे ने कहा कि मां जयवंती ने जिले में शिक्षा की नींव रखी। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिता सोनी, डॉ. धमेन्द्र, डॉ. बीडी नागले, डॉ. पल्लवी दुबे, डॉ. खुशाल देवधरे, डॉ. बीआर खातरकर, डॉ. चंदेल, डॉ. जीपी साहू, प्रो. शंकर सातनकर, प्रो. देवीसिंह सिसोदिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *